फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहीद चौक पर धरने के बाद सपा का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में पुलिस का छूटा पसीना

एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच बृहस्पतिवार को हुई तनातनी के बाद से सपा में खासा आक्रोश है। शहीद चौक पर छात्र सभा के पदाधिकारियों के साथ सपा की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। यही नहीं प्रयागराज से भी छात्र नेता शहीद चौक पहुंचे हैं। छात्रसभा के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी पर भी एबीवीपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। साथ कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रदर्शन किया है। शहीद चौक पर धरना देने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर दिया। एसपी कार्यालय परिसर में घुसने की कोशिश की तो पुलिस का पसीना छूट गया। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर भी हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें