फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में बड़े भाई ने डयूटी जाते समय छोटे भाई पर ईंट से हमला कर मार डाला

चौपुरा गांव निवासी रवि चौधरी (31) की बुधवार सुबह ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को किसी ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अनूप चौधरी ने अंजाम दिया। खाना देने पर आरोपी अनूप संपत्ति में हिस्सा बांटने की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। वारदात की जानकारी पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गांव निवासी रवि चौधरी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई अखिलेश चौधरी परिवार समेत अलग रहते हैं, जबकि रवि अपने से भाई अनूप चौधरी, अनिल चौधरी के साथ मां रामलक्ष्मी देवी के साथ रहते थे। पिता शिवशंकर चौधरी का निधन हो चुका है। बताते हैं कि चार भाइयों में गलत आदतों की वजह से अनूप की शादी नहीं हुई थी। रवि एक निजी स्कूल में बस परिचालक थे। दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद रवि चाट का ठेला भी लगाते थे। सुबह सात बजे डयूटी जाते वक्त पहले से घात लगाए बैठे अनूप ने रवि के सिर के पीछे ईंट से हमला कर दिया। इससे रवि जमीन पर गिर गए और उनके सिर के पीछे हिस्से से खून गिरने लगा। आरोपी अनूप मौके से भाग निकला। जानकारी पर परिजनों ने रवि को जिला अस्पताल के बाद एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में बयान दर्ज कर पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि अनूप का आरोप था कि रवि समेत अन्य भाइयों के रहते भी उन्हें घर पर खाना नहीं मिलता है। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम दोनों भाइयों के बीच विवाद हुअा था। इस पर अनूप जमीन समेत अन्य संपत्ति में हिस्सा बांटने की मांग कर रहा था। मृतक रवि इससे इन्कार कर रहा था। इसीलिए वारदात को अंजाम दिया। हरचंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी रानी देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरचंदपुर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें