फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई, चालक और परिचालक की मौत

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार शाम शेखपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सिलेंडर उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जौनपुर के देउपुर शेरबान निवासी चालक इंद्रजीत पटेल (55) और प्रयागराज निवासी परिचालक रमेश चंद्र पिकअप में लखनऊ से ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर प्रयागराज लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पिकअप दखिना टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। केबिन में फंसे चालक और परिचालक हादसे की सूचना मिलते ही निगोहां थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और ऑक्सीजन सिलेंडर सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडरों को सड़क पर बिखरा देखकर कई वाहन चालकों ने डर के कारण अपने वाहन रोक दिए। पिकअप का अगला हिस्सा दब जाने से चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मोहनलालगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हटवाए सिलेंडर, यातायात कराया सुचारू पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सड़क पर बिखरे ऑक्सीजन सिलेंडरों को हटवाया गया और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें