फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: मलिकमऊ की रहने वाली श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर

राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों के साथ दो अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। श्रद्धा दुबे रायबरेली शहर के मलिकमऊ की रहने वाली है और उसने अपनी शुरुआती शिक्षा भी रायबरेली में ग्रहण की है। लगभग दस दिन पूर्व वह एक फार्च्यूनर गाड़ी से रायबरेली आई थी। श्रद्धा दुबे की मां पुष्पा दुबे का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसके पिता एसपी दुबे ने दूसरी शादी कर ली थी। श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि दुबे के साथ रहती है। उनका भाई पंकज दुबे सरकारी कर्मचारी है। श्रद्धा के पिता और दूसरी मां ने कैमरे पर आने से मना कर दिया और ऑफ रिकॉर्ड यह कहा कि उनका अपनी बेटी से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें