फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: धनतेरस पर धन वर्षा, कारोबार 450 करोड़ के पार

रायबरेली: पिछले साल की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर खूब धन वर्षा हुई। खरीदारी की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। बाजार में शोरूम से लेकर फुटकर दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। शाम को भीड़ और बढ़ने से बाजार में मेले जैसा माहौल हो गया। लोगों ने रात तक सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक आइटम, कपड़ों की खरीदारी की। वाहन खरीदने वालों की दोपहिया और चार पहिया शोरूम में रात तक भीड़ थी। धनतेरस पर कारोबार करीब 450 करोड़ रुपये के पार हो गया। पिछले साल करीब 400 करोड़ का कारोबार हुआ था। खास बात ये है कि इस बार दो पहिया-चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। शहर में सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस व अन्य बाजार के कारोबारियों ने अपनी दुकानों को पहले से सजाया था। शुक्रवार को दोपहर तक बाजार गुलजार हो गए। दिन ढलने के साथ खरीदारी की भीड़ बढ़ती गई। शाम तक कई दुकानों में खरीदारों की भीड़ के चलते अन्य लोगों के दाखिल होने की जगह नहीं बची। अच्छा कारोबार होने से व्यापारी गदगद हो गए। जिले के लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज, बछरावां व अन्य कस्बों के बाजार में भी ऐसे धनतेरस की रौनक दिखी। सुबह से दोपहर तक भले ही खरीदार कम दिखे, लेकिन शाम होते ही भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। सराफा बाजार में चांदी-सिक्के के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री खूब हुई। बर्तन की दुकानों पर भी खरीदारी की भीड़ दिखी। लइया, चूरा, खिलौने, गट्टे भी खूब बिके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें