फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सुरक्षा के बीच निकला मदहे सहाबा का जुलूस

रायबरेली में नगर पंचायत परशदेपुर कस्बा में बृहस्पतिवार को बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर कड़ी सुरक्षा के बीच परम्परागत तरीके से मदहे सहाबा का जुलूस निकाला गया।मदहे सहाबा का जुलूस जुम्मा मस्जिद से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए मौलाना मतीन के हाते में समाप्त हुआ। जुलूस में सामिल अंजुमने मदहे सहाबा की अकीदत की।मदहे सहाबा के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ साथ हिंदुओ ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।परशदेपुर कस्बे के मदरसा तालीमुददीन , निदाय हक सहित नसीराबाद ,अतागंज,किठावां,बसंतगंज,कटेहा,बेवली तथा सलोन की अंजुमनो ने मदहे सहाबा की शान नात पढी। जुलूस में सामिल अंजुमनो ने ""हम मदहे सहाबा में जान अपनी लड़ा देंगे,ओ कौन थे और क्या थे दुनिया को बता देंगे।।फिर मिदहते असहाद से दिलशाद करेंगे,मजबूत फिर इस्लाम की बुनियाद करेंगे।मदहे सहाबा की हम धूम मचा देंगे ,जो मुंह से निकला है वह करके दिखा देगें आदि नात पढ़ी।जुलूस के दौरान हुई तेज बारिश में भी अंजुमन के हौसले बुलंद थे ।मौलाना मो जैद ने कहा कि मदहे सहाबा ने पैगम्बर के सन्देश को जन जन तक पहुचाया। मदहे सहाबा ने मानवता इंसानियत और आपस मे भाईचारे के साथ जिस तरह जिंदगी गुजरी ,उन्ही बताए हुए रास्तो पर चलने का संदेश लोगो तक पहुचाया जा रहा है।इस मौके पर मौलाना मुफ्ती मो इस्लाम नदवी,मौलाना सऊद अली खान,लाल बाबू राइन, मो अफसर,अब्दुल समी खान,अतीक अंसारी,मुकीम खान,शरीफ अंसारी,जलील सलमानी,मो यूनुस ,मो आरिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें