फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल किसान की मौत, लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम

रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के डलमऊ रोड पर दतौली गांव के निकट बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में घायल किसान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सेमरपहा गांव के पूरे अवसेरी मजरे निवासी अशोक कुमार यादव (45) बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे डलमऊ रोड पर जा रहे थे। तभी डलमऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। अशोक की मौत से पत्नी कुसमा यादव और इकलौते बेटे शैलेश कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें