फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, एनपीके के सहारे गेहूं की बोआई

रायबरेली में घुरवारा क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गेहूं की बोआई का सीजन चल रहा है, लेकिन रायपुर टप्पा हवेली और घुरवारा सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समितियों पर एनपीके और यूरिया पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, लेकिन डीएपी नहीं मिलने से किसान मजबूरी में एनपीके खाद के सहारे गेहूं की बुआई कर रहे हैं। किसान महादेव, गुरुसहाय, रामनरेश और संतोष ने बताया कि गेहूं की बोआई के समय डीएपी खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि समय रहते डीएपी उपलब्ध नहीं हुई तो गेहूं की बोआई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों को मजबूरी में उपलब्ध एनपीके खाद का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। समिति के सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि समितियों पर यूरिया और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। डीएपी की आपूर्ति होते ही किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें