संग्रामगढ़ के नेवादा कला में बृहस्पतिवार रात 10 बजे हमलावरों ने बाइक सवार युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।