प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा सरकार बनाओ नौकरी पाओ। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार में बेरोजगारों और नौजवानों के साथ विश्वासघात किया गया है। समाज का हर वर्ग दुखी है।