पीलीभीत में बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर शनिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे खाई में मिला। मृतक की पहचान मसीत गांव निवासी 27 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई। राजवीर जहानाबाद पुल पर सुरक्षा गार्ड थे। परिजनों ने हत्या कर शव खाई में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ राहुल पांडेय ने इसे प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।