फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर गरजी जेसीबी, अवैध चबूतरे किए ध्वस्त

पीलीभीत। शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स, होर्डिंग और बोर्ड जेसीबी की मदद से हटाए गए। वहीं फुटपाथ पर कब्जा कर बनाए गए चबूतरों को भी ध्वस्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य की अगुवाई में टीम छतरी चौराहे से कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ी। मधुवन कॉम्प्लेक्स के बाहर फुटपाथ पर बनाए गए अवैध चबूतरों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। कई लोग खुद ही अपना सामान और अस्थायी निर्माण हटाते नजर आए। इस दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार, नजूल लिपिक संतोष सक्सेना, विवेक सैनी और सत्येंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें