फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: मकान के कमरे में लगी आग, नकदी और घरेलू सामान जलकर राख

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र की टांडा विजेंसी कॉलोनी में रविवार रात एक मकान के कमरे में आग लग गई। इससे नकदी, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने बेटे की शादी के लिए नकदी जमा की थी। मकान मालिक मिथुन मंडल ने बताया कि रविवार रात वह पत्नी के साथ कॉलोनी में आयोजित काली पूजा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे घर के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर घर में सो रहे उनके बेटे और साले के बेटे की आंख खुली। दोनों बाहर निकल आए और फोन कर परिजनों को सूचना दी। मिथुन के मुताबिक, आग में नकदी के अलावा सोने की दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, लिहाफ, गद्दे, बेटे के शैक्षिक प्रमाणपत्र और जमीन के कागजात जल गए। उन्होंने आग लगाए जाने का संदेह जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार सुबह लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें