फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: जनगणना 2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली, सटीक गणना का दिया संदेश

पीलीभीत में जनगणना 2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता यात्रा निकाली गई। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ भी दिलाई। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराने और स्व-गणना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना में प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्व-गणना के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने और गणना के दौरान सही तथ्य उपलब्ध कराने का आह्वान किया। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई जागरूकता यात्रा के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें