फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: भाकियू ने किसान और जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Thu, 01 Oct 2026 03:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसान और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष कई मांगें उठाईं। संगठन के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी की ओर से दिए गए मांगपत्र में एलएच शुगर फैक्टरी से नदी में छोड़े जा रहे गंदे पानी, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं, बिलसंडा में आवास योजना में कथित अनियमितताओं, बिजली कटौती और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए।

यूनियन ने आरोप लगाया कि चीनी मिल से बिना समुचित ट्रीटमेंट के गंदा पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे दुर्गंध और प्रदूषण फैलने के साथ पशुओं के बीमार होने की समस्या है। मिल के पानी का शोधन कराने की मांग की गई है। जिला अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखे जाने पर रोक लगाने, अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराने और गर्भवती महिलाओं से ऑपरेशन के नाम पर कथित वसूली की जांच कराने की मांग की गई। बिलसंडा ब्लॉक में आवास योजना की पांच सदस्यीय कमेटी से जांच कराने तथा अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी की मांग भी रखी गई।

यूनियन ने चार किलोवाट के कनेक्शनों को पांच किलोवाट किए जाने की शिकायत करते हुए लोड पूर्ववत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। मिलावटी दूध, पनीर, घी और खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग उठाई गई। यूनियन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें