समाजवादी पार्टी की ओर से दो से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। जिला स्तर पर मार्च और बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जाएगी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए सत्य, अहिंसा, सौहार्द और मानवता के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया।