हरथला कॉलोनी में रेलवे की ओर से रास्ता बंद किए जाने से आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटेल नगर शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय भोगपुर मिठौनी समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनका रोजाना का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों को आने-जाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए रेलवे से रास्ता खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है।