रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री भद्रबाहु सागर महाराज ससंघ के आशीर्वाद एवं सानिध्य में रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ महोत्सव में भाग लिया।