मड़िहान तहसील के ग्रामसभा विशुनपुर पहड़ी के ग्रामीण कई वर्षों से बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विद्युत व्यवस्था के लिए कई साल पहले जगह-जगह खंभे तो गाड़ दिए गए, लेकिन आज तक उन पर तार नहीं खींचे गए। इससे खंभे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द तार खिंचवाकर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।