जिगना। जिगना थाने के सामने गुरुवार को महिलाओं और युवकों ने नारेबाजी करते हुए मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी प्राथमिकी में चालक का नाम बदलने, उसकी गिरफ्तारी और तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर करीब 20 मिनट बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया और यातायात बहाल हो गया।