लालगंज (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही गांव के सामने ट्रक चालकों ने अपने वाहन खड़े कर विरोध जताया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।