मड़िहान तहसील क्षेत्र में एक कॉन्वेंट स्कूल की अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस करीब डेढ़ घंटे तक बच्चों समेत बाजार के बाहर सड़क किनारे खड़ी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने दूसरी बस भेजी, जिसके बाद बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बनी रही। करीब डेढ़ घंटे तक बस सड़क किनारे खड़ी रहने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था की। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।