फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सदर तहसील में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादी और अधिवक्ता परेशान

सदर तहसील में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से फरियादियों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने जरूरी काम से तहसील पहुंचते हैं, लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। ऐसे में लोग तहसील परिसर में जहां जगह मिलती है, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण तहसील परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। फरियादियों और अधिवक्ताओं के साथ ही अधिकारियों को भी अपने वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है। परिसर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि तहसील में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में वाहनों के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें