खाद के लिए किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को मड़िहान बाजार स्थित इफको बाजार खाद वितरण केंद्र पर दर्जनों किसानों ने जमकर हंगामा किया। खाद नहीं मिलने या वितरण व्यवस्था को लेकर नाराज किसानों के बवाल से स्थिति बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।