मिर्जापुर के कटरा सर्रोई स्थित श्री बजरंग रामलीला में मंगलवार को रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत चित्रण किया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने शिव धनुष का खंडन किया। लीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। संवादों और मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।