फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर 'आप' की बैठक, VIDEO

आम आदमी पार्टी के भरुहना स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को संगठन की समीक्षा और आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई। काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी एडवोकेट ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी मजबूती से कर रही है। पार्टी की तैयारी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ स्नातक एमएलसी चुनाव और मिर्जापुर में प्रस्तावित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें