मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार एक्सटेंशन में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सौम्या अस्थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और निरीक्षण किया। पुलिस को चौथी मंजिल पर युवक की चप्पल मिली है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर उसकी शिनाख्त करने में लगी है।