चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र सभागार में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीएम वीके सिंह, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और सीडीओ नूपुर गोयल समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों को शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी समारोह में अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने का भी कार्य करते हैं। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।