भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 19 और 20 सितंबर को मेरठ के आसमान में रोमांचक हवाई प्रदर्शन करेगी। एयर शो की तैयारियों के तहत मंगलवार को सूर्य किरण टीम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। यह एयर शो भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम नौ विमानों के साथ प्रदर्शन करने वाली एशिया की एकमात्र एरोबैटिक टीम है। ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी के नेतृत्व में टीम नौ लाल-सफेद हॉक एमके 132 विमानों के साथ लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे हवाई करतब दिखाएगी।