मेरठ के केके इंटर कॉलेज परिसर में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर और फुरकान चौधरी ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में खराब शौचालय, स्वच्छ पेयजल की कमी और मिड-डे मील की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। तीन दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।