फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर के प्राचीन जयंती माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, महानवमी पर सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और कन्या पूजन के बाद भंडारा

हस्तिनापुर के पांडव टीले स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में महानवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ कर विश्व शांति के लिए आहुतियां दी गईं। इसके बाद कन्या पूजन, कन्याओं को भोजन और भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें