फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नकली फैक्ट्री के गिरोह को पकड़ने के लिए लगाई कई टीम, हो रही गोपनीय जांच

Pratyush Sharma Updated Sat, 05 Sep 2026 11:21 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर में दुधली गांव के समीप डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग में संचालित नकली सिगरेट फैक्टरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली सिगरेट, विदेशी मशीनें और अन्य उपकरण मिलने के बाद मामला केवल स्थानीय स्तर पर नकली सिगरेट तैयार करने तक सीमित नहीं माना जा रहा है। थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम समेत कई जांच टीमें पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी के नेतृत्व में टीम थाना पुलिस के साथ दुधली के समीप स्थित फैक्टरी में पहुंची। टीम ने काफी देर तक मौके पर जांच-पड़ताल की। वहां लगी मशीनों पर दर्ज लेवल, मॉडल, सीरियल नंबर समेत अन्य तकनीकी जानकारियां जुटाई गईं। माना जा रहा है कि इन जानकारियों के आधार पर मशीनों की खरीद, उनके यहां तक पहुंचने और फैक्टरी के संचालन से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जांच के महत्वपूर्ण बिंदु होने का हवाला देते हुए टीम के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें