मेरठ के सदर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सौरभ सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मन को हमेशा शीतल रखना चाहिए और दूसरों के दुख-दर्द को अपना समझना चाहिए। उन्होंने अहिंसा को भगवान से जुड़ने का मार्ग बताया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने णमोकार मंत्र का उच्चारण किया और प्रवचन सुने।