मेरठ में मुख्यमंत्री की सभा के दौरान गाजियाबाद निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त खजान सिंह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पीयूष प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। खजान सिंह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके बेटे को न्याय मिल सकेगा।