मेरठ। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरा माहौल कृष्णमय की भक्ति में रम गया। हर जगह कृष्ण राधे के जयकारे गूंजने लगे। वहीं लालकुर्ती मैदा मोहल्ले में लगी झांकी में छोटे बच्चो ने भगवान की वेशभूषा में नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने नृत्य देख श्री कृष्ण के जयकारे लगाए।