हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘हिंदी साहित्य और पर्यावरण चेतना : प्रकृति, संस्कृति और मनुष्य’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षाविदों, साहित्यकारों, कवियों और शोधार्थियों ने साहित्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व के महत्व पर विचार रखे।