संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति की बैठक में उच्चाधिकारियों के ना पहुंचने पर व्यापारियों ने रोष फैल गया। वहीं बैठक में समस्याओं का हल ना निकलने पर रविंद्र गुर्जर ने चेतावनी देते हुए 24 अक्तूबर को होने वाले आंदोलन को अब 15 नवंबर को करने का ऐलान किया है। रविंद्र गुर्जर ने एमडीए और आवास विकास अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 तारीख से पहले व्यापारियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई होती है, तो अधिकारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया जाएगा।