हस्तिनापुर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही। गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सतर्क करते नजर आए। मेले में आने-जाने वाले मार्गों पर भी पहरा रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।