मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब रालोद नेता संजय रसूलपुर ने भी बटोगे तो कटोगे का बयान दोहरा दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। रालोद कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह था। मंच पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। संबोधन के दौरान संजय रसूलपुर ने कहा कि रालोद किसान, मजदूर और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए हमें बटना नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बंटोगे तो कटोगे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।