मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हल उठाकर किसानों की शान और खेती से जुड़ाव का संदेश दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी महापंचायत में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने का भुगतान और बढ़ते बिजली बिल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की कई अन्य समस्याएं भी हैं और अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार संघर्ष करता आया है। चीनी के बढ़ते दाम और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़े सवाल पर राकेश टिकैत ने मीडिया को मुद्दा बदलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि महापंचायत का मुख्य मुद्दा किसानों की समस्याएं और उनके अधिकार हैं।