कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम रज़ा ने मेरठ में एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मोहम्मद अकरम रज़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा एमएलसी स्नातक चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को आधिकारिक समर्थन नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नायब शहर काजी भी मौजूद रहे।