फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मखदूमपुर मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हस्तिनापुर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मखदूमपुर गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। सोमवार तड़के से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा घाट गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को दान दिया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते घाट और आसपास के मार्गों पर दिनभर चहल-पहल रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें