रोटरी क्लब मेरठ एवं मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम है। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।