धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को हस्तिनापुर कस्बे के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने परंपरा के अनुसार सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, नमक सहित अन्य घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की। बाजार में बढ़ती भीड़ के चलते लोगों को खरीदारी करने के साथ ही आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।