मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मेरठ दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।