धनतेरस की खरीदारी के लिए शुक्रवार को देर रात तक शारदा रोड पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग बर्तन, सोना-चांदी, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने पहुंचे। भीड़ बढ़ने से शारदा रोड पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई, लेकिन खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ।