टीपीनगर पुलिस की बुधवार देर रात शरद गोस्वामी गैंग के सक्रिय सदस्य और राजस्थान पुलिस के पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड निवासी गैंगस्टर अनस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।