चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में रविवार को रक्षायन पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कवि सम्मेलन में डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, सुदेश जख्मी, विजेंद्र सिंह प्रवास, पुरुषोत्तम त्यागी और प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा सहित कई प्रमुख कवियों ने शिरकत की।