मेरठ में विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर आदर्श नगर स्थित डॉ. शिवराज मेमोरिया चेस्ट एवं एलर्जी सेंटर में लोगों को दमा और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. वीरोत्तम तोमर ने लोगों को इन बीमारियों से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता के उद्देश्य से श्वसन संबंधी बीमारियों और धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फेफड़ों की सेहत के प्रति जागरूक करना और दमा व सीओपीडी जैसी बीमारियों को लेकर जानकारी देना रहा।