मेरठ में 14 नवंबर को नौचंदी मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सचिन सिरोही ने बताया कि उनका आज कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित बयान को लेकर जनसभा से पहले उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने सुबह आठ बजे से उनके घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।